पीएम मोदी राजस्थान के अजमेर जिले के दौरे के दौरान थोड़ी देर में राजस्थान के पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर भी पहुंचे। ब्रह्मा मंदिर में पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की। यह भगवान ब्रह्मा का इकलौता मंदिर है। वहीं केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी कई शहरों में रैलियां कर अपने कामकाज को गिनाएंगे। राजस्थान में अपनी रैलियों की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने पुष्कर से की है।
पहले पीएम के ऊपर भी शासक थे
वहीं अपने संबोधन के चलते पीएम मोदी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर को भी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 9 वर्षों के कामों को गिनाते हुए विपक्ष पर भी हमला बोला। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि, देश में 2014 से पहले की स्थिति से आप सभी अवगत हैं। पहले बढ़े शहरों में आए दिन हमले होते थे। महिलाओं पर खूब अत्याचार होते थे। पीएम के ऊपर भी शासक थे। पहले फैसले नहीं होते थे तथा नीतियां चौपट थीं।पीएम को कांग्रेस पर हमला
पीएम मोदी अपने इस संबोधन के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, 2014 में जनता के एक वोट ने विकास का फैसला किया। उसी का परिणाम है कि, पूरी दुनिया में आज भारत का यशगान हो रहा है। आज दुनिया के बढ़े-बढ़े एक्सपर्ट यह कह रहे हैं कि आज भारत 'अति गरीबी' को खत्म करने की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने आगे कहा कि, यह परिवर्तन एक वोट से आया है।पीएम ने गिनाई NDA सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां
पीएम मोदी ने कांग्रेस के शासन को याद दिलाते हुए कहा कि, 50 वर्ष पहले कांग्रेस ने इस देश को गरीबी हटाने की गारंटी दी थी। यह निर्धनों के साथ किया हुआ कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वासघात है। अजमेर की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के 9 वर्ष भी पूरे हो गए हैं। बीजेपी सरकार के ये 9 वर्ष देशवासियों की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं।Read More: मिशन-23 की तैयारी,एमपी कांग्रेस लाएगी 'प्रियदर्शिनी' वचन पत्र
Comments (0)