हिंसा की आज में झुलस रहे मणिपुर में अमित शाह शांति बहाली की कोशिशों में जुटे हुए हैं। राज्य में शांति बनाने के लिए अमित शाह ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक करने के साथ-साथ मैती और कुकी समूहों, सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों और महिला नेताओं से मुलाकात की। आपको बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्री के मणिपुर दौरे का आज तीसरा दिन है। वहीं आज गृहमंत्री अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और हालात की ताजा स्थिति से देश को अवगत कराएंगे।
हिंसा पीड़ितों से मिले अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कुकी और मैती दोनों ही समुदायों के राहत शिविरों में जाकर पीड़ितों से मुलाकात की और पीड़ितों को भरोसा दिया है कि, जल्द ही वो वापस अपने घर लौट पाएंगे। कांगपोकपी और मोरेह में केंद्रीय गृहमंत्री ने कुकी समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उन्हें जरूरी सामान उपलब्ध करवाने की बात कही। इसके अलावा इमरजेंसी के लिए हेलिकॉप्टर की सेवा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।केंद्रीय गृहमंत्री ने अधिकारियों के दिए कड़े निर्देश
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक में सख्त तेवर में कहा कि, उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। इस दौरान राज्य के सीएम एन बिरेन सिंह ने भी लोगों से अपील की है कि, असम राइफल्स और अन्य सुरक्षाबलों से छीने हुए हथियार वे वापस कर दें।शाह ने भारत-म्यांमार सीमा से जुड़े कांगपोकपी का दौरा किया
वहीं अमित शाह ने मोरेह और भारत-म्यांमार सीमा से जुड़े कांगपोकपी का भी दौरा किया। इस दौरान कुकी और मैतेई दोनों ही समुदाय के लोगों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया। हिंसा प्रभावित कांगपोकपी में सैकड़ों की संख्या में कुकी आदिवासियों ने तिरंगा हाथ में लेकर उनका स्वागत किया। गांव के लोगों ने कहा कि हम सरकार की शांति स्थापित करने में हर तरह की मदद करेंगे।Read More: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बृजभूषण के खिलाफ आरोपों पर कहा - जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी
Comments (0)