महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नीलम गोरे को शिवसेना में नेता नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष के बाद सबसे वरिष्ठ नेता को यह पद दिया जाता है। महाराष्ट्र विधान परिषद की उपाध्यक्ष और उद्धव ठाकरे गुट की नेता नीलम गोरे शुक्रवार को मुंबई में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गई थीं।
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की विश्वासपात्र रहीं गोरे मुंबई में शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुईं। शिंदे खेमे में शामिल होने वाली वह विधान परिषद की तीसरी शिवसेना सदस्य हैं।

Comments (0)