महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ वाला व्हाट्सएप स्टेसस लगाए जाने को लेकर जंग छिड़ी थी। अब राज्य में ये हिंसा तो थम गई, लेकिन इस पर अब राजनीतिक संग्राम शुरु हो गया है। असदुद्दीन ओवैसी के बाद अब इस विवाद पर उद्धव गुट वाली शिवसेना के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है। राउत ने सख्त लहजे में कहा कि, पोस्टर लगाने वालों को ठोक देना चाहिए, जैसे उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में तोड़-फोड़ की थी।
आपको बता दें कि, महाराष्ट्र के कोल्हापुर में व्हाट्सएप स्टेसस को लेकर हिंसा फैल गई थी। इस स्टेटस में मुगल बादशाह औरंगजेब की फोटो के साथ आपत्तिजनक ऑडियो भी लगाया गया था। फिर हिंदू संगठनों ने विशाल प्रदर्शन किया था तथा छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर जमा होकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी एवं दुकानों में तोड़-फोड़ भी की थी।पुलिस ने 36 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है
वहीं हालात पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने उपद्रव करने वालों पर लाठीचार्ज किया तथा आंसू गैस के गोले छोड़े एवं प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़ा। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने हिंसा के मामले में 3 मुकदमे दर्ज किए हैं तथा 36 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उधर, पुलिस ने स्टेटस लगाए जाने के मामले में 2 केस दर्ज किए हैं।Read More: संजय राउत ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा - राजनीतिक लाभ के लिए औरंगजेब को जिंदा करने में लगी BJP
Comments (0)