New Delhi: देश के कई राज्यों के अलावा राजधानी दिल्ली (Delhi Floods) में भी भारी बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि इस बार पिछले कई दशकों का रिकॉर्ड टूट चुका है। बाढ़ को लेकर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार लगातार एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। इस बदहाली के लिए एक दूसरे को दोष दिया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने इसे लेकर दोनों ही दलों पर निशाना साधा है। इसे लेकर कांग्रेस की तरफ से एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें कई दशकों पहले की दिल्ली और आज की पानी से भरी दिल्ली की तस्वीरें लगाई गई हैं।
देश के कई राज्यों के अलावा राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि इस बार पिछले कई दशकों का रिकॉर्ड टूट चुका है।