विदेश में जाकर अपने बयानों को लेकर विवादों में आना कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आदत सी हो गई है। अब उन्होंने मुस्लिम लीग को सेक्युलर बताया है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद से बीजेपी आगबबूला हो गई हैं और चौतरफा उन्हें घेर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है।
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है
मौर्य ने कहा कि, राहुल गांधी जी का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। वो अमेरिका में रहकर ऐसे बयान दे रहे हैं जैसे अमेरिका में चुनाव लड़ रहे हों। आज का जो उनका बयान है उन्होंने मीडिया, न्यायपालिका और संविधान पर भी सवाल उठा दिया है। उनकी भाषा देश विरोधी है। यूपी के डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि, कांग्रेस के जो बड़े लोगों को देश के बहार उन्हें ऐसे बयान देने से रोकना चाहिए ताकि देश की बदनामी न हो। उनको जो कुछ बोलना है यहां भारत में आकर बोलें। बाहर जाकर देश को बदनाम कर रहे हैं। उनको माफी मांगनी चाहिए।हम यूपी में 80 में से 80 सीटें जीतेंगे
केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि, विपक्ष की ओर से राहुल गांधी, नीतीश कुमार, केजरीवाल कई अनेक दावेदार हैं। उनके लिए केवल ये मंगेरीलाल के हसींन सपने हैं। देश में मोदी को चुना है और उन्हीं को ही आगे चुनेंगे। वहीं विपक्षी एकता पर उन्होंने कहा कि, बीजेपी विरोधी जितने भी दल है वो जनता की सेवा नहीं कर रहे, इसलिए उनकी पार्टी के भविष्य को खतरा पैदा हो गया हैं। उन्होंने कहा कि, 2024 में प्रदेश की जनता बीजेपी को ही अपना आशीर्वाद देगी। हम यूपी में 80 में से 80 सीटें अपने नाम करेंगे।Read More: MP के सीएम शिवराज सिंह का दिखा अलग अंदाज, बच्चों के साथ खेला बैडमिंटन और क्रिकेट
Comments (0)