New Delhi: फ्लाइंग किस विवाद पर गुरुवार (10 अगस्त) को तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ( Mahua Moitra) ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी के सांसद पर हमारी पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे तब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कुछ नहीं बोलीं और अब फ्लाइंग किस की बात कर रही हैं। बुधवार को स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया कि संसद से जाते समय उन्होंने फ्लाइंग किस का इशारा किया, जबकि उस समय महिला सांसद भी बैठी थीं। इसके बाद कई महिला बीजेपी सांसदों ने राहुल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की। अब इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नया विवाद शुरू हो गया है जहां बीजेपी राहुल गांधी पर हमलवार है तो वहीं कई विपक्षी सांसद राहुल के समर्थन में आ गए हैं।
फ्लाइंग किस विवाद पर गुरुवार (10 अगस्त) को तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ( Mahua Moitra) ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी के सांसद पर हमारी पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे तब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कुछ नहीं बोलीं और अब फ्लाइंग किस की बात कर रही हैं।
Comments (0)