2024 लोकसभा चुनाव से पहले ही यूपी-बिहार में छोटी पार्टियों ने बड़ा खेल शुरु कर दिया है। बिहार में जहां पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने महागठबंधन से रिश्ता तोड़ लिया और NDA में जाने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं, अब यूपी में महान दल ने समाजवादी पार्टी गठबंधन का साथ छोड़ दिया है। आपको बता दें कि, महान दल ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान कर दिया। वहीं इसकी जानकारी देते हुए महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य ने कहा कि, अखिलेश यादव छोटे दिल के नेता हैं।
यूपी में महान दल ने समाजवादी पार्टी गठबंधन का साथ छोड़ दिया है। वहीं महान दल ने बहुजन समाज पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान कर दिया।