बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहे अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के गिरने पर खूब सियासत हो रही है। इसे लेकर लगातार राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप को दौर जारी हैं। इस मामले को लेकर चिराग पासवान ने अब सीएम नीतीश को इस मुद्दे पर लपेटा है। उन्होंने सवाल उठाए कि, सीएम नीतीश स्वयं इंजीनियर हैं, फिर भी उनका ड्रीम पुल निर्माण के चलते 2-2 बार कैसे गिर गया। इस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
चिराग ने बोला नीतीश पर हमला
जानकारी के अनुसार, चिराग पासवान ने पत्रकारों से चर्चा में पुल दुर्घटना को लेकर राज्य के मुखिया नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि, अगुवानी पुल का धराशायी होना सीएम की नाक के नीचे हो रहे भ्रष्टाचार का पुख्ता प्रमाण है। सीएम नीतीश पीएम बनने के सपने देख रहे हैं। वे देश की यात्रा करने में व्यस्त हैं, उन्हें अपने राज्य के लोगों की समस्या नहीं नजर आ रही है।पासवान ने सीएम से किया सवाल
चिराग पासवान ने आगे कहा कि, सीएम नीतीश कुमार कह रहे हैं कि, बिहार ने देखा है, अब देश देखेगा। वह देश को क्या दिखाएंगे? अभी बिहार में पुल गिरा है, अब क्या वे देश भर में ब्रिज गिराएंगे। पासवान ने सीएम से सवाल करते हुए कहा कि, जब यह पुल पहली बार गिरा था, तब निर्माण कंपनी को ब्लैक लिस्ट क्यों नहीं किया गया था। सीएम नीतीश कुमार कंपनी को क्यों बचाने में लगे हैं? उन्होंने कहा कि, पहली बार में ही यदि उचित कार्रवाई हो जाती, तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।Read More: PM मोदी के दौरे से पहले ही अमेरिका ने किया 'गुणगान', कहा - वैश्विक मंच पर अहम भूमिका निभा रहा भारत
Comments (0)