2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है। समाजवादी पार्टी इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। चुनाव में जीत सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी अखिलेश यादव ने अपने कंधे पर ले ली है। इसी को लेकर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैठकें कर रहे है। इसी कड़ी में सपा कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने नई रणनीति बनाई और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने की सलाह दी।
समाजवादी पार्टी का वन बूथ 20 यूथ का कांसेप्ट हैं
सपा नेता नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि, समाजवादी पार्टी का वन बूथ 20 यूथ का कांसेप्ट हैं। कम से कम 20 जिम्मेदार लोगों को बूथ कमेटी में स्थान देंगे। सभी बूथ पर अनुभवी, युवा, महिला, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, सामान्य सबको जोड़कर कमेटी बनाएंगे। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि, जल्द हमारी प्रदेश कमेटी आ जाएगी, मंथन चल रहा है। उन्होंने बताया कि, नगर निकाय चुनाव के खत्म होने के बाद हमने 29 मई को जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की बैठक की थी।बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है
नरेश उत्तम पटेल ने आगे यह भी बताया है कि, इस बैठक में हमने कहा था कि, बूथ स्तर पर संगठन में कहीं भी बदलाव करना और सुधार करना हो उसे मजबूत करने के लिए काम करिए। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी नेताओं से बात की जा रही हैं और इस पर काम भी किया जा रहा है।Read More: कांग्रेस शासन के दौरान किया गया राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
Comments (0)