देशभर में प्री मानसून के आने से बारिश का दौर जारी है। दिल्ली, यूपी से लेकर बिहार तक में झमाझम बारिश हो रही है। केरल, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, समेत कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं कुछ राज्यों में दो तीन दिनों में पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनसार, राष्ट्रीय राजधानी में मानसून ने दस्तक दे दी है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की उम्मीद जताई जा रही है। दिनभर तेज हवाएं चलेंगी और झमाझम बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है। जिस वजह से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। IMD ने प्रदेश के कई इलाकों में ऑरेंज तो कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।
देशभर में प्री मानसून के आने से बारिश का दौर जारी है। दिल्ली, यूपी से लेकर बिहार तक में झमाझम बारिश हो रही है। केरल, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, समेत कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है।
Comments (0)