बीजेपी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, जो मुसलमान अपने देश से प्यार ना करे, वह सच्चा मुसलमान नहीं हो सकता। मुस्लिमों के लिए ओवैसी नहीं, बल्कि एपीजे अब्दुल कलाम आदर्श हो सकते हैं। हुसैन ने आगे कहा कि, हम भारतीय जनता पार्टी के लोग भारत माता की जय कहते हैं तो लोगों को ऐतराज होता है। जिस मिट्टी में हम पैदा हुए, उसे मां ना कहें तो क्या कहें।
विपक्षी एकता पर बीजेपी नेता ने कसा तंज
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, इस देश को और सबसे ज्यादा मुसलमानों का किसी शब्द ने नुकसान किया है, तो वह है सेक्युलर (धर्मनिरपेक्ष) शब्द। यह (सेक्युलर) ऐसा फेविकोल है जिसे विपक्षी कहीं भी चिपका देते हैं। उन्होंने कहा कि, मुस्लिमों को वोट बैंक बनाकर पिछले 75 सालों से डरा रहे हैं। यूपी और बिहार में धर्मनिरपेक्षता की दुकान अब बंद होने वाली है। वहीं विपक्ष की एकजुटता पर चुटकी लेते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, ये लोग बिहार आएंगे, अंतरराष्ट्रीय लिट्टी चोखा खाएंगे, भूजा फांकेंगे, हाथ उठाएंगे, 35 सेकंड में हाथ झटक देंगे और अलग-अलग दिशा में निकल जाएंगे।
कुछ लोग पद पाने के लिए पैदल यात्रा करते हैं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी नेता ने कहा कि, राहुल गांधी पैदल चल रहे थे तो इसमें उनके जीवन की क्या उपलब्धि है। उनकी उपलब्धि केवल पैदल चलने की है। महात्मा गांधी ने दांडी मार्च के लिए पद को ठुकरा दिया था। लेकिन कुछ लोग पद पाने के लिए पैदल यात्रा करते हैं। शाहनवाज हुसैन केंद्र में मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथित के तौर पर शामिल होने आए थे।
Read More: आप खरीद-फरोख्त की कुर्सी पर बैठे हैं, जनता आपको सही जगह पहुंचाने वाली है - कमलनाथ का सीएम शिवराज पर तीखा तंज
Comments (0)