New Delhi: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ और उन्होंने पहलवानों के समर्थन में खाप चौधरी सोरम के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में पहुंच गए हैं। आपसी मनमुटाव को दरकिनार कर गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह भी मंच पर पहुंचे हैं।
देश का बेटियों को सम्मान दिलाकर रहेंगे: खाप प्रतिनिधि
खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि देश के नामचीन पहलवानों के साथ अन्याय हो रहा है। सरकार पहलवानों की सुनने को तैयार नहीं है। यहां तक कि भाजपा के जाट सांसद भी मौन हैं। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों को सम्मान दिला कर रहेंगे।
"बृजभूषण को बचाने का प्रयास कर रही सरकार"
आगे कहा कि भाजपा ब्रज भूषण शरण सिंह को बचाने का प्रयास कर रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी न करना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है। पंचायत में भाजपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि आज खाप चौधरी जो निर्णय लेंगे वह पूरे देश में लागू होगा।
चौधरियों के हाथ में फैसला
फिलहाल खाप प्रतिनिधि बोल रहे हैं। इसके बाद विभिन्न खापों के चौधरी अपनी बात रखेंगे। वहीं अंतिम घोषणा बालियान खाप के चौधरी और भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत करेंगे। खाप चौधरियों की पंचायत में मनमुटाव भी देखने को मिला है। गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह ने मंच से कहा कि कुछ चौधरी अपने आप को खाप प्रमुख मान रहे हैं। इस पद का सम्मान करना चाहिए और अपने आपको स्वयं खाप चौधरी किसी को भी नहीं मानना चाहिए।
Comments (0)