चुनावी साल में राज्य में अब केंद्रीय मंत्रियों के दौरे भी होने लगे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान के प्रतापगढ़ पहुंचे जहां पर उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री ने किसानों पर बहुत जोर दिया और कहा कि, हमारी सरकार की मानसिकता है कि, किसान न केवल अन्नदाता बनें, बल्कि ऊर्जादाता भी बनें। उन्होंने आपने संबोधन में आगे कहा कि, सभी वाहन अब किसानों द्वारा उत्पादित अथेनॉल से चलेंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, हमारी सरकार की मानसिकता है कि, किसान न केवल अन्नदाता बनें, बल्कि ऊर्जादाता भी बनें।