केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को संसद के मानसून सत्र की घोषणा की। उन्होनें बताया कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) ने सत्र की तारीखों पर मुहर लगा दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CCPA की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें तारीख पर फैसला हुआ। मॉनसून सत्र में केंद्र की मोदी सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बिल पेश कर सकती है।
प्रल्हाद जोशी ने किया ट्वीट
संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा, संसद का मॉनसून सत्र, 2023 आगामी 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं।"
संसद का मॉनसून सत्र, 2023 आगामी 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा।
Comments (0)