लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पास होने के बाद आज राज्यसभा में पेश कर दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 पेश किया और फिलहाल सदन में इस बिल पर चर्चा जारी है। इससे पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इस संबंध में अपने राज्यसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर दिया है। पार्टी की सभी राज्यसभा सांसदों को 7 और 8 अगस्त को सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।
राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने 4 अगस्त को व्हिप जारी किया, जिसमें सभी सदस्यों से सोमवार को सुबह 11 बजे से सदन के स्थगन तक सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है और पार्टी के रुख का समर्थन करने के लिए कहा गया है। इस बारे में रविवार को कांग्रेस की ओर से एक रिमाइंडर भी सभी सांसदों को भेजा गया है।
गौरतलब है कि 3 अगस्त को विपक्षी दलों के विरोध के बीच लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल ध्वनिमत से पारित कर दिया गया था। राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पर चर्चा के बाद सोमवार शाम को ही विधेयक को पारित करने के लिए मतदान होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा में विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी बहस की शुरुआत कर सकते हैं।

Comments (0)