किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को भू-विज्ञान मंत्रालय का(KIREN RIJIJU SAID) जिम्मा संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा, कैबिनेट में फेरबदल चलता रहता है। ऐसा नहीं है कि उन्हें किसी गलती के चलते हटाया गया। उन्होंने कहा, यह पीएम मोदी की सोच है कि किसे क्या जिम्मेदारी देनी है।
अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया
दरअसल, अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से सांसद(KIREN RIJIJU SAID) किरेन रिजिजू 2021 में कैबिनेट विस्तार के दौरान कानून मंत्री बनाए गए थे। उनसे गुरुवार को कानून मंत्रालय वापस ले लिया गया। अब उन्हें भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा एसपी सिंह बघेल का विभाग भी बदल दिया है। अब वे कानून और न्याय मंत्रालय की जगह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे।
फेरबदल चलता रहता है
किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को अपने मंत्रालय में पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं पीएम को बधाई देता हूं कि उन्होंने मुझे अवसर दिया। इसके लिए मैं आभारी हूं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनसे कानून मंत्रालय क्यों वापस ले लिया गया। इस पर उन्होंने कहा, मैं आज राजनीतिक बात नहीं करूंगा। लेकिन मुझसे कोई गलती नहीं हुई। फेरबदल चलता रहता है। विपक्ष का काम ही मेरे खिलाफ बोलना। उनको बोलने दीजिए, ये सब रूटीन प्रोसेस है।
READ MORE:G-7 conference: तीन देशों के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, G-7 सम्मेलन में होंगे शामिल
Comments (0)