कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ( Anil Antony ) ने 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। केरल कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के पूर्व संयोजक अनिल एंटनी ( Anil Antony ) ने राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन, केरल भाजपा इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ली।
Anil Antony ने BBC की डॉक्यूमेंट्री विवाद के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी
कांग्रेस छोड़ने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अनिल एंटनी ने कहा कि, मुझे लगता है एक भारतीय युवा होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि, मैं पीएम मोदी के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं। इस दौरान अनिल एंटनी ने यह भी बताया है कि, 2002 के गुजरात दंगों और पीएम मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद के बाद जनवरी 2023 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी।
BBC की डॉक्यूमेंट्री को भारत के खिलाफ पक्षपातपूर्ण
अनिल एंटनी ने BBC की डॉक्यूमेंट्री को भारतीय संस्थानों के विचारों से ज्यादा महत्व दिए जाने को खतरनाक चलन बताते हुए कहा था कि, इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी।आगे बोलते हुए उन्होंने BBC की डॉक्यूमेंट्री को भारत के खिलाफ पक्षपातपूर्ण बताया था।
अनिल एंटनी के पिता केरल के CM भी रह चुके हैं
आपको बता दें कि, इस प्रतिक्रिया के बाद अनिल एंटनी को कांग्रेस के अंदर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि, उनके (अनिल एंटनी) के पिता एके एंटनी कांग्रेस सरकार में केंद्रीय रक्षा मंत्री के पद पर रहे थे। इसके अलावा वे केरल के CM भी रह चुके हैं।
Comments (0)