NCP अब विपक्षी मोर्चे 'इंडिया' के साथ रहेगी या फिर NDA का दामन थामेगी? इस सवाल का जवाब प्रफुल्ल पटेल ने दिया है। आपको बता दें कि, प्रफुल्ल पटेल, जो पिछले महीने बिहार की राजधानी पटना में विपक्ष की बैठक में शामिल हुए थे, अब दिल्ली में एनडीए की बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ मौजूद थे।
प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि, एनसीपी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का अभिन्न अंग है और उनकी पार्टी भविष्य में एनडीए के साथ काम करेगी।