BJP ने महात्मा गांधी द्वारा 1942 में आज ही के दिन शुरू किए गए ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को याद करते हुए विपक्ष के खिलाफ नए आंदोलन का आगाज किया। बता दें कि, बीजेपी ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A पर हमला बोलते हुए आह्वान किया कि, वंशवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति देश हित में खत्म होनी चाहिए।
BJP ने किया Quit India का आह्वान
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा और लोकसभा के सभी सासंद संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के इकट्ठा हुए और गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने 'Quit India' अभियान प्रारंभ किया है। बता दें कि, इस दौरान बीजेपी सांसदों ने संसद परिसर में 'भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो' और 'तुष्टीकरण भारत छोड़ो' के नारे लगाए।
हे घमंडिया, छोड़ो इंडिया के लगे नारे
भारतीय जनता पार्टी के 'Quit India' अभियान को लेकर सांसद रवि किशन ने आज यानी की बुधवार को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर हमने विपक्ष के खिलाफ हुंकार भरी है। बीजेपी सांसद ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, 65 साल इन लोगों का शासन रहा, उसमें सारे वंशवादी रहे, परिवारवादी रहे। हमें भी भ्रमित करते रहे, लेकिन जब पीएम मोदी आए, 2014 के बाद पता चला कि, हजारों-लाखों करोड़ रुपए गायब हो जाते थे। गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित, शोषित आज तरक्की कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, आज समस्त भाजपा और पूरा भारत कह रहा है- हे घमंडिया, छोड़ो इंडिया।
Comments (0)