केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के मौके पर आगरा में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं, उन्हें आगरा के हॉस्पिटल में भर्ती करवाना चाहिए। इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गुंडों का सरदार बताया।
समाजवादी पार्टी गुंडों, अपराधियों एवं माफियाओं की पार्टी है
केशव प्रसाद मौर्य ने आगे सपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि, गुंडों, अपराधियों एवं माफियाओं का कैसे समाजवादी पार्टी से पूरी तरह से जुड़ाव हो जाए, लोगों को कैसे परेशान किया जाए। इसके लिए काम किया जा रहा। समाजवादी पार्टी का कैडर मतलब गुंडों- माफियाओं एवं अपराधियों का कैडर। समाजवादी पार्टी गुंडों, अपराधियों एवं माफियाओं की पार्टी है। इसके सरदार अखिलेश यादव हैं।हम 2024 में पूरे 80 सांसद जीतेंगे
बीजेपी नेता ने आगे यह भी कहा है कि, उनकी ( सपा कार्यक्रताओं) मानसिकता ये है कि, कैसे प्रदेश में गुंडागर्दी बढ़े। लेकिन हम इसे बढ़ने नहीं देंगे। गुंडागर्दी करने वालों, जमीन पर कब्जा करने वालों और दंगा फैलाने वालों की जगह जेल में है। इस दौरान राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि, हम इस बार 2014 का आंकड़ा पार करेंगे। 2014 में हम उत्तर प्रदेश में 73 सांसद जीते थे। अब हम 2024 में पूरे 80 सांसद जीतेंगे।पीएम मोदी 2019 से भी बड़े बहुमत की सरकार बनाएं
उन्होंने कहा कि, देश की जनता इस संकल्प के साथ खड़ी है कि, पीएम मोदी 2019 से भी बड़े बहुमत की सरकार बनाएं और देश को विश्व गुरु बनाएं। मौर्य ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव में हम 17 में 17 सीटें जीते हैं। ऐसे ही लोकसभा चुनाव में हम जीतेंगे। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है।Read More: चिराग पासवान का CM से सवाल, पूछा - नीतीश खुद इंजीनियर, फिर भी एक पुल 2 बार कैसे गिर गया
Comments (0)