राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) का तीन दिवसीय असम दौरा आज से शुरू हो रहा है। शनिवार को राष्ट्रपति असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में यात्रा करेंगी। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इससे पहले 2009 में फ्रंट लाइन के लड़ाकू विमान में यात्रा की थी। राष्ट्रपति मुर्मू 6 से 8 अप्रैल तक असम का दौरा करेंगी।
माउंट कंचनजंगा अभियान का करेंगी शुभारंभ
7 अप्रैल को द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 का शुभारंभ करेंगी। उसी दिन, वह गुवाहाटी में उच्च न्यायालय की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 6 अप्रैल से असम का दौरा करेंगी।
गज उत्सव का करेंगी शुभारंभ (Droupadi Murmu)
असम के सीएम ने ट्विटर पर कहा कि "असम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी के लिए उत्सुक है। राज्य में तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता भी की गई थी। वह 7 अप्रैल को गज उत्सव-2023 में भाग लेने के लिए काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जा सकती हैं। उम्मीद है कि यहां वह जीप और हाथी सफारी भी करेंगी।" असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, और केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
क्यों मनाया जाता है गज उत्सव ?
गज उत्सव राष्ट्रीय उद्यान में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस वर्ष केंद्र और राज्य सरकारों के पर्यावरण और वन मंत्रालयों इसे संयुक्त रूप से आयोजित किया है। यह एशियाई हाथियों की सुरक्षा और बचाव के लक्ष्य के साथ-साथ राज्य के बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष का समाधान खोजने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।
मुंबई उच्च न्यायालय ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी पर लगाई रोक, नमूनों की जांच के दिए आदेश
Comments (0)