अभी बारिश के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इस बार मानसून 4 जून तक देश में दस्तक देगा। मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून इस (Monsoon)बार तीन दिन की देरी से आएगा। अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि देश में बारिश कितनी होगी।
4 जून तक बारिश होने के आसार
केरल में मानसून की शुरुआत 1 जून की जगह 4 जून को(Monsoon) होने की संभावना है। हालांकि, तीन दिन की देरी कोई खास देरी नहीं है। पिछले आंकड़ों पर नजर डालें, तो पिछले साल आईएमडी ने मानसून के 27 मई को आने की पूर्वानुमान लगाया था, जो कि 29 मई को आया था। इसी तरह 2019 में आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया थी कि मानसून 6 जून को आएगा, जबकि यह 8 जून को आया था।
भारत में चार महीने के बारिश के मौसम का आगमन तभी माना जाता है, जब केरल में मानसून की शुरुआत होता है। हालांकि, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में यह मानसून भारत के दो सप्ताह पहले ही शुरू हो जाता है।
अगर पिछली रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जाए, तो अब तक विभाग की ओर से बताए गए तारीख हमेशा सही रहे हैं। हालांकि, साल 2015 में मानसून की शुरुआत की जो तारीख बताई गई थी, उसके काफी समय बाद देश में मानसून शुरू हुआ था।
मौसम विभाग ने 2019 में मानसून की शुरुआत 6 जून को बताई थी, लेकिन उस साल मानसून 9 जून को शुरू हुआ था। इसके देर से आगमन का मौसम पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा था और न ही इसके कारण बारिश कम हुई थी। हालांकि, ऐसे अन्य कई कारण हैं, जिससे वर्षा ऋतु प्रभावित हो सकती है।
2019 में मानसून के देरी से आने के बावजूद सामान्य से अधिक बारिश हुई थी। इसलिए, कहा जा सकता है कि देरी को कमजोर मानसून के संकेत के रूप में नहीं देखा जा सकता है।
Comments (0)