कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के सीएम भगवंत मान के बीच बयानबाजी तेज हो रही है। जब सीएम मान ने केंद्र की मोदी सरकार को अपनी Z प्लस सुरक्षा लौटाई, तो सिद्धू ने कटाक्ष कसते हुए कहा कि, आप पंजाब के सबसे सुरक्षित मुख्यमंत्री हैं। आपका काफिला तो कभी खत्म नहीं होता। अब सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, केजरीवाल, सिद्धू को पंजाब का सीएम बनाने के पक्ष में थे।
सिद्धू ने सीएम की कुर्सी मान को उपहार में दी
नवजोत कौर ने एक बड़ा बयान दे कर राज्य की राजनीति में भौकाल ला दिया है। उन्होंने कहा है कि, केजरीवाल का पूरा मन था कि, सिद्धू ही पंजाब की बागडौर संभाले। उन्होंने कहा कि, भगवंत मान को मुख्यमंत्री की कुर्सी उनके पति ने उनको उपहार में दी है। क्योंकि सिद्धू कभी भी अपनी पार्टी के साथ धोखा नहीं करना चाहते थे।केजरीवाल ने कई माध्यमों से सिद्धू से संपर्क किया था
पूर्व केंद्रीय मंत्री कौर ने ट्वीट करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान, आज मैं आपके लिए एक सीक्रेट रहस्य से पर्दा उठाती हूं। आपके सबसे सीनियर लीडर (केजरीवाल) ने चाहा था कि, सिद्धू पंजाब का नेतृत्व करें। सीएम केजरीवाल ने कई माध्यमों से सिद्धू से संपर्क किया था। आपको बता दें कि, फरवरी 2022 में पंजाब में AAP की सरकार बनी। इसके बाद भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया गया।स्वर्ण पंजाब राज्य सिद्धू का सपना है
नवजोत कौर ने कहा कि, सिद्धू की चिंता का एकमात्र कारण पंजाब का हित है। पंजाब की जनता है। इसके लिए सिद्धू ने सब कुछ कुर्बान कर दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, यदि आप सच्चाई के रास्ते पर चलेंगे, तो वो हमेशा आपका समर्थन करेंगे, किन्तु जिस पल आप अपना मार्ग छोड़ेंगे, वो आपको निशाना बनाएंगे। स्वर्ण पंजाब राज्य सिद्धू का सपना है और वो इसे 24 घंटे जीते हैं।Read More: MP NEWS: जब साइकिल पर सवार होकर दुल्हनियां लेने पहुंचा दूल्हा
Comments (0)