उत्तर भारत सहित पहाड़ी राज्यों में आसमान से बारिश कहर बनकर बरस रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में बारिश ने हाल बेहाल कर रखा है। देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस कारण नदी के आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली सरकार इस वक्त केंद्र की मदद से राहत बचाव कार्य में लगी हुई है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे इलाकों में शिफ्ट किया जा रहा है। इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित दिल्ली के इलाकों में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। सीएम ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस कारण नदी के आसपास के इलाकों में पानी भर गया है।
Comments (0)