बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के एक बयान पर सियासत तेज हो गई है। सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना आसोमा बिन लादेन से कर दी है। चौधरी ने कहा कि, राहुल गांधी ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर सोच रहे हैं कि, पीएम मोदी की तरहपीएम बन जाएंगे।
नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति खराब है
वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि, उनकी मानसिक स्थिति खराब है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर राजद ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राजद नेता मनोज झा ने भारतीय जनता पार्टी से सवाल पूछते हुए कहा कि, इस देश में करोड़ो लोग दाढ़ी रखते हैं तो क्या सभी ओसामा बिन लादेन हो गए। आपको बता दें कि, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि, राजद वाले कहते थे कि, कोरोना का वैक्सीन मोदी का है, लेकिन सभी ने इसे लगवाया। चाइनीज का वैकसीन फेल कर गया। आज देश में मजबूत सरकार है।नीतीश कुमार ने बीजेपी को धोखा दिया
वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि, उन्हें बीजेपी ने मुख्यमंत्री बनवाया और उन्होंने धोखा दे दिया। देश के यशस्वी पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह से मुझसे पूछा तो मैंने कहा कि, नीतीश कुमार को लेना है तो हमें प्रदेश अध्यक्ष मत बनाइए। उन्होंने आगे कहा कि, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार का टायर भ्रष्ट कर जाएगा।2024 में सिर्फ नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी
बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि, सीएम नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति खराब हो गई है। नीतीश ने कहा था मेरा अंतिम चुनाव है उन्होंने फिर पलटी मारी। बीजेपी नेता ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि, 2024 में जदयू का खाता नहीं खुलने वाला है। वर्ष 2024 में सिर्फ नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी।Read More: TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बोले - मैं ज्योतिषी नहीं, मगर एकजुट विपक्ष कर सकता है 2024 में चमत्कार
Comments (0)