New Delhi: संसद के मानसून सत्र का आज आगाज होते ही सरकार और विपक्ष में टकराव देखने को मिला। मणिपुर वायरल वीडियो मामले को लेकर सत्र का पहला दिन ही हंगामेदार रहा। इस बीच सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही। इसके बाद उन्होंने लोकसभा में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की। पीएम की सोनिया से मुलाकात के बाद ये चर्चा का विषय बन गया। दोनों नेताओं ने क्यों मुलाकात की, इसका जवाब कांग्रेस एमपी अधीर रंजन ने दिया है।
संसद के मानसून सत्र का आज आगाज होते ही सरकार और विपक्ष में टकराव देखने को मिला। मणिपुर वायरल वीडियो मामले को लेकर सत्र का पहला दिन ही हंगामेदार रहा।