केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 9 वर्षों में देश ने कई सफलताएं हासिल कीं। उन्होंने कहा, जब केंद्र में मोदी सरकार आई थी तब भारत विश्व की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था थी। आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की तस्वीर बदलकर दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया है। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव बालियान ने केंद्र सरकार की कामयाबी गिनाईं।
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि,आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।