असम सरकार ने बुधवार को कहा कि उसने उच्च माध्यमिक कक्षा 12वीं परीक्षा पास करने वाले मेधावी छात्रों को स्कूटर प्रदान करने का बड़ा फैसला किया है। इसके साथ ही राज्य के कक्षा 9 के छात्रों को 3.78 लाख साइकिलें बांटने का फैसला किया है। यह फैसला बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक के दौरान लिया गया।
असम सरकार ने बुधवार को कहा कि उसने उच्च माध्यमिक कक्षा 12वीं परीक्षा पास करने वाले मेधावी छात्रों को स्कूटर प्रदान करने का बड़ा फैसला किया है।