2000 Rupee Note - RBI ने 2 हजार के नोट बंद करने का निर्णय लिया है। फिलहाल लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने 30 सितंबर 2023 तक अपने नोट बैंक में जमा करने के लिए वक्त दिया है। ( 2000 Rupee Note ) आपको बता दें कि, देश में साल 2016 में हुई नोट बंदी के बाद 2000 हजार के नोट चलन में आए थे।
कई लोग इसे सही तो कई लोग इस निर्णय को गलत करार दे रहे हैं
2016 में जब 2000 हजार के नोट चलन में आए थे तो उस दौरान नोट में चिप होने जैसी कई तरह की अफवाहें भी उड़ीं, जो बाद में गलत साबित हुईं। अब दो हजार की नोट बंद करने के निर्णय के चलते लोग तरह-तरह की बातें और एक बार फिर अफवाहों का बाजार लगने लगा हैं। कई लोग इसे सही तो कई लोग इस निर्णय को गलत करार दे रहे हैं। वहीं विपक्ष भी इस फैसले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं।
मोदी सरकार पर सपा प्रमुख का तंज
अब आम लोगों के साथ-साथ नेताओं ने भी 2 हजार के नोट बंद करने के निर्णय को लेकर प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने नोटबंदी के निर्णय पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, कुछ लोगों को अपनी गलती देर से समझ आती है। 2000/- के नोट के मामले में भी ऐसा ही हुआ है, लेकिन इसकी सज़ा इस देश की जनता और अर्थव्यवस्था ने भुगती है। शासन मनमानी से नहीं, समझदारी और ईमानदारी से चलता है।
PM पढ़ा लिखा होना चाहिए - केजरीवाल
वहीं इस फैसले को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी RBI के इस निर्णय पर हमला बोला हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा, इसीलिए हम कहते हैं, PM पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है। उसे समझ आता नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।
ये भी पढ़ें - Sachin Pilot पर जोधपुर में गहलोत गुट ने साधा निशाना, पोस्टर लगा पूछा-संजीवनी घोटाले पर चुप क्यूं
Comments (0)