एक बार फिर से सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। सपा पर निशाना साधते हुए ओपी राजभर ने कहा कि, बेटे अरविंद राजभर के एक वीडियो को समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता द्वारा वायरल किया जा रहा है। उन्होंने इसके साथ ही आगे कहा कि, नफरत फैलाने और बदनाम करने में लगे सपा कार्यकर्ता लगे हैं।
2024 में सपा का खाता नहीं खुलेगा
ओपी राजभर ने कहा कि, जब सुभासपा साथ आई तो राज्य में समाजवादी पार्टी 125 सीटों पर पहुंच गई, अब उनकी चिंता है कि, उनका क्या हाल होगा? साल 2024 में पूर्वांचल और मध्यांचल में समाजवादी पार्टी का खाता नहीं खुलेगा। उन्होंने आगे कहा कि, दारा सिंह चौहान समेत कई लोग NDA और बीजेपी के साथ आए हैं।
अखिलेश यादव के दोस्त भी आने की लाइन में हैं
सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने दावा करते हुए कहा कि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दोस्त भी आने की लाइन में हैं। अभी बहुत से लोग NDA गठबंधन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि, पिछड़े, दलित, शोषित को उनका हक दिलाने की लड़ाई हम लड़ रहे हैं। वहीं आगे समाजवादी पार्टी-बहुजन पार्टी पर आरोप लगाते हुए ओपी राजभर ने कहा कि, लंबे समय तक सपा-बसपा ने किसी पिछड़े को नेता नहीं बनने दिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, सपा को बुरा लग रहा है कि, हम लोग उनके लोडर क्यों नहीं बन रहे हैं?
राजभर ने सपा पर साधा निशाना
सुभासपा प्रमुख ने आगे कहा कि, भोजन में, लोकभवन में कई जगह हम बैठे लेकिन समाजवादी पार्टी को वो नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि, सपा स्टूल की बात करती है, उन्हें दूसरी तस्वीर देखनी चाहिए। समाजवादी पार्टी का काम किसी के सिर पर बैठ जाने का होगा, हमारा काम ये नहीं है।
Comments (0)