भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। आज (6 अप्रैल) भारतीय जनता पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है (BJP Foundation Day)। इस अवसर पर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, “भाजपा वो पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र सदा सर्वोपरि रहा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत जिसकी आस्था का मूलमंत्र रहा है।”
भारत बजरंगबली जैसी शक्तियों को कर रहा महसूस: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर बोलते हुए भगवान हनुमान और भाजपा के बीच कई समानताएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पार्टी निस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास करती है। "हनुमान जयंती के शुभ दिन, मैं सभी के लिए उनके आशीर्वाद की प्रार्थना करता हूं। आज भारत बजरंगबली जैसी महान शक्तियों को महसूस कर रहा है, भारत समुद्र जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए और अधिक मजबूत होकर उभरा है", पीएम मोदी
2014 में नई यात्रा का हुआ शंखनाद
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब जनसंघ का जन्म हुआ था तो हमारे पास न ज्यादा सियासी अनुभव था, न साधन थे, न संसाधन थे लेकिन हमारे पास मातृभूमि के प्रति भक्ति और लोकतंत्र की शक्ति थी। पीएम ने आगे कहा कि, 2014 में केवल सत्ता परिवर्तन नहीं हुआ बल्कि 2014 में भारत के लोगों ने भारत के पुनर्जागरण की नई यात्रा का शंखनाद भी कर दिया है। 800 साल से ज्यादा की गुलामी से बाहर निकल कर एक राष्ट्र अपना खोया हुआ गौरव पाने के लिए फिर से उठ खड़ा हुआ है। इस प्रक्रिया में दशकों से चली आ रही बुराइयां धीरे-धीरे कमजोर पड़ती जा रही हैं।
कांग्रेस पर साधा निशाना (BJP Foundation Day)
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि, सन् 47 में अंग्रेज भले ही चले गए लेकिन लोगों को गुलाम रखने की मानसिकता यहीं छोड़ गए। आजादी के बाद देश में ऐसा वर्ग खूब फला-फूला जो सत्ता को अपना जन्मजात हक़ समझता था। इन लोगों की बादशाही मानसिकता ने देश के लोगों को हमेशा अपना गुलाम माना। आज भाजपा देश में एक नए पॉलिटिकल कल्चर का नेतृत्व कर रही है जबकि कांग्रेस और उसके ही जैसे अन्य दलों का कल्चर आप देख सकते हैं। परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद के बंधक हैं ये सभी दल, जबकि भाजपा का पॉलिटिकल कल्चर प्रत्येक देशवासी को साथ लेकर चलने का है
भारत संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के लिए चुना गया, जानें क्या है UN सांख्यिकी आयोग
Comments (0)