जम्मू-कश्मीर के बारामूला में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां गैंटमुल्ला इलाके में आतंकियों ने रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी। रिटायर्ड एसएसपी का नाम मोहम्मद शफी मीर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मोहम्मद शफी जब मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे तो आतंकियों ने उनपर फायरिंग कर दी। पिछले कुछ दिनों में आतंकियों की कायरना हरकत बढ़ती ही जा रही है। पूंछ में सेना के वाहन पर छिपकर हमला करने के बाद अब उन्होंने रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां गैंटमुल्ला इलाके में आतंकियों ने रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी।