राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में RSS के कार्यक्रम को संबोधित किया। इसदौरान उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के लिए हर किसी को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में इस्लाम का आक्रमण हुआ। यह स्पेन से मंगोलिया तक छा गया। धीरे-धीरे वहां के लोग जागे, उन्होंने आक्रमणकारियों को परस्त किया, तो इस्लाम अपने कार्य क्षेत्र में सिकुड़ गया। अब विदेशी वहां से तो चले गए, लेकिन इस्लाम की पूजा कहां सुरक्षित चलती है, यहीं सुरक्षित चलती है।
Read More: US में राहुल से सवाल: रूस-यूक्रेन युद्ध पर आपका स्टैंड क्या? जवाब- वही जो भारत सरकार का है
आगे भागवत ने कहा कि देश की सीमाओं पर दुश्मनों को अपनी ताकत दिखाने के बजाय हम आपस में लड़ रहे हैं। संघ शिक्षा वर्ग के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को देश की एकता और अखंडता को बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए और अगर कोई कमी है तो हम सभी को उन पर काम करना चाहिए। RSS प्रमुख ने कहा कि वैश्विक आर्थिक संकट और बाद में कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने सभी देशों के बीच अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में धर्म और पंथ से जुड़े कई विवाद हैं। हम सीमा पर बैठे दुश्मनों को अपनी ताकत नहीं दिखा रहे हैं, लेकिन हम आपस में लड़ रहे हैं. हम भूल रहे हैं कि हम एक देश हैं. कुछ धर्म भारत के बाहर के थे और हमारे उनके साथ युद्ध हुए थे. लेकिन बाहर वाले तो चले गए। अब तो सब भीतर हैं। फिर भी यहां बाहरी लोगों के प्रभाव में लोग हैं और वे हमारे लोग हैं।यह समझना होगा
Comments (0)