दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत में भी तमाम जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं। जिनमें नेताओं से लेकर सेलिब्रिटी तक हिस्सा ले रहे हैं। तमाम हस्तियां ट्विटर पर देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं और अपनी फोटो पोस्ट कर उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी योग दिवस मनाया और लोगों के साथ योग किया। अपनी तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए राष्ट्रपति ने लिखा कि योग पूरी दुनिया के लिए एक महान सौगात की तरह है।
लोगों से योग को अपनाने का किया आग्रह
योग दिवस को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्विटर पर लिखा, “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई! योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है, और पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात है। योग, शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करता है। योग, जीवन के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण है। योग हमारे जीवन में बढ़ती चुनौतियों का सामना करने के लिए हम सभी को और अधिक सक्षम बनाता है। आज के दिन, मैं सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करने का आग्रह करती हूं।”अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई!
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 21, 2023
योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है, और पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात है। योग, शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करता है। योग, जीवन के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण है।
योग हमारे जीवन में बढ़ती चुनौतियों का सामना करने… pic.twitter.com/Iy4xCQ4igq