रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र रैना ने रविवार को ये जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में सुरक्षा कॉन्क्लेव में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में 1500 खास लोगों को बुलाया गया है। इनमें सेना अधिकारी, रक्षा विशेषज्ञ, थिंक टैंक और रक्षा पत्रकार शामिल हैं। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री मोदी सरकार द्वारा रक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे में बताएंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में सुरक्षा कॉन्क्लेव में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा।
Comments (0)