महिला खिलाड़ियों के कथित यौन शोषण के आरोपों में घिरे बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बड़ी टिप्पणी की है। कुश्ती संघ पर खेल मंत्रालय के एक्शन के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मेरा रोल खत्म हो गया। साक्षी मलिक के खेल से संन्यास लेने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने भी संन्यास ले लिया है। साक्षी ने भी संन्यास ले लिया है, बात खत्म।
संजय सिंह मेरे कोई रिश्तेदार नहीं : बृजभूषण सिंह
कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह को अपना करीबी बताए जाने को लेकर उन्होंने कहा, मेरा कुश्ती संघ से अब कोई लेना-देना नहीं है। संजय सिंह मेरे कोई रिश्तेदार नहीं हैं। वह भूमिहार हैं मैं राजपूत हूं।" सिंह ने कहा कि कुश्ती संघ में मेरा रोल समाप्त हो चुका है। मैंने 12 साल तक कुश्ती संघ के लिए काम किया है। मैं कुश्ती संघ से संन्यास ले चुका हूं। मेरा कुश्ती संघ से अब कोई लेना-देना नहीं है।'कुश्ती संघ से मेरा संबंध नहीं'
उन्होंने अपने घर के बाहर लगे दबदबे वाले पोस्टर के बारे में कहा, "हां मैंने ही वह पोस्टर उतरवा दिया था। उस पोस्टर से दबदबे वाले घमंड की बू आ रही थी। मैं तो लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगा हूं, कुश्ती संघ के बारे में अब जो फैसला लेना है वो अब चुने हुए लोग ही करेंगे। अब कुश्ती संघ कोर्ट जाए या ना जाए इससे मेरा कोई संबंध नहीं है। अब मैं कुश्ती संघ का चुनाव भी नहीं लड़ने जा रहा हूं।'समय बताएगा कि मैंने क्या न्याय किया'
केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित करने के बाद, बृज भूषण शरण सिंह का कहना है, "मैंने पहलवानों के लिए 12 साल काम किया है। समय बताएगा कि क्या मैंने न्याय किया है। अब फैसले और सरकार के साथ बातचीत महासंघ के निर्वाचित लोगों द्वारा की जाएगी।"Read More: क्रिसमस प्रोग्राम पर CJI ने गाया जिंगल-बेल: सुप्रीम कोर्ट में गूंजे कैरोल गीत
Comments (0)