भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश जावड़ेकर ने एक बड़ा बयान दिया हैं। बीजेपी के सीनियर नेता ने कहा कि, बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 350 से अधिक सीटें मिलेंगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संयुक्त संख्या से सरकार बनायेगी।
2024 में बीजेपी 350 सीटें जीतेगी
भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा सदस्य प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि, उनकी पार्टी ( बीजेपी ) को 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 350 से अधिक सीटें मिलेंगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संयुक्त संख्या 400 से अधिक होगी। इस दौरान प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्र की मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, इस सरकार ने भारत को स्थिरता और विकास के साथ-साथ गरीबों का कल्याण किया है।पीएम मोदी में लोगों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है
बीजेपी के कद्दावर नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि, पीएम मोदी में लोगों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हमें पूरा विश्वास है कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 350 से ज्यादा सीटें और NDA को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने ने कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने सकारात्मक विकास की राजनीति देखी है।Read More: MP के सीएम शिवराज सिंह का ऐलान, कहा - छतरपुर को नगर पालिका से नगर निगम बनाया जाएगा
Comments (0)