भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने मिशन ‘चंद्रयान-3’ का प्रक्षेपण आज करेगा। इसके लिए उलटी गिनती जारी है। 30 घंटे की उलटी गिनती बृहस्पतिवार को शुरू हुई। आज दोपहर 2.35 बजे इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। इसरो का यह मिशन देश के लिए बेहद अहम है। अगर इस मिशन में सफलता मिलती है तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा। इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन के दौरान लैंडर को चंद्रमा की सतह पर उतारने में इसरो को नाकामी मिली थी।

Comments (0)