नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों को(Mission 2024) एकजुट करने के अपने अभियान में जुटे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कर्ताधर्ता अरविंद केजरीवाल से (Mission 2024)मुलाकात की। इस समय बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी साथ रहे। नीतीश कुमार ने सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली के उपराज्यपाल को वापस देने के लिए अध्यादेश लाने की केंद्र की कवायद का विरोध किया और इस मुद्दे पर आप नेता को अपना समर्थन देने की घोषणा की। नीतीश ने दावा किया कि अध्यादेश संविधान के खिलाफ है।
बिहार के सीएम ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, एक चुनी गई सरकार को दी गई शक्तियां कैसे छीनी जा सकती हैं? यह संविधान के खिलाफ है। हम अरविंद केजरीवालजी के साथ खड़े हैं। हम लोकसभा 2024 के लिए देश के सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं।
नीतीश कुमार रविवार को अन्य विपक्षी नेताओं से भी मिलेंगे। बहरहाल, देखना यही है कि कांग्रेस के साथ मिलकर मोदी सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी का रुख क्या रहता है। जैसे ममता बनर्जी और अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ सहज नहीं है, उसी तरह अरविंद केजरीवाल भी कांग्रेस के साथ खुलकर आएंगे, यह मुश्किल लग रहा है।
READ MORE:Indian Airforce का बड़ा फैसला लगातार हादसों के बाद MIG-21 के पूरे बेड़े की उड़ान पर लगाई रोक..
Comments (0)