कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी एक बार फिर विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं। राहुल गांधी सितंबर के दूसरे सप्ताह में यूरोप के दौरे पर जाएंगे। इससे पहले राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर गए थे। जब संसद से उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।
यूरोप के इन देशों का करेंगे दौरा
आगामी यात्रा के दौरान राहुल गांधी यूरोपीय देशों, बेल्जियम के ब्रुसेल्स, नॉर्वे के ओस्लो और फ्रांस के पेरिस का दौरा करेंगे। वे यूरोपीय संसद भी जाएंगे और यूरोपीय संघ के सांसदों के साथ बातचीत करेंगे। साथ ही वहां प्रवासी भारतीयों से भी मिलेंगे और वहां के विश्वविद्यालय के छात्रों से भी बातचीत का कार्यक्रम है।अमेरिका दौरे पर बीजेपी पर बोला था हमला
साल 2023 में राहुल गांधी का ये तीसरा विदेश दौरा होगा। इसके पहले राहुल गांधी मई के आखिरी सप्ताह में अमेरिका दौरे पर गए थे। अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी तीन शहरों सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी और न्यूयार्क गए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने उद्यमियों, अमेरिकी सांसदों के साथ भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी। इस दौरे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला था।लंदन के दौरे पर भी गए थे राहुल गांधी
अमेरिकी दौरे से पहले इस साल राहुल गांधी ने लंदन का दौरा भी किया। लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक भाषण के बाद राहुल गांधी की विदेश यात्रा हमेशा से निशाने पर रही है। जहां उन्होंने कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और ये खतरे में है।Read More: प्रदीप कुरुलकर को बचाने के लिए देशद्रोह का कानून हटाया? DRDO वैज्ञानिक का जिक्र कर बोले संजय राउत
Comments (0)