बिहार में जन सुराज मोर्चा के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि, नीतीश की स्थिति अंधों में काना राजा जैसी हो गई है। पीके ने आगे कहा कि, बिहार की स्थिति खराब है। सबसे गरीब हैं, फिसड्डी हैं, लेकिन पीएम तय करने चले हैं। नीतीश कुमार आज अपने इर्द गिर्द सब बेवकूफ लोगों को बैठाए हुए हैं।
नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि, नीतीश कुमार पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं, मगर आज उनकी हालत अंधों में काना राजा की है। नीतीश कुमार को भ्रम हो गया है कि, वे बिहार में एकमात्र पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं और वे ही सब जानते हैं। पीके ने आगे कहा कि, नीतीश कुमार आज अपने आसपास सब बेवकूफ लोगों को बैठाए हुए हैं। नीतीश कुमार पढ़े-लिखे व्यक्ति हो सकते हैं, मगर वो बिहार के एकमात्र पढ़े लिखे व्यक्ति नहीं हैं। आज उनसे ज्यादा पढ़ा-लिखा और समझदार लोग हजारों की संख्या में बिहार में है।RJD वाले पीएम से नीचे बात नहीं करती
वहीं, RJD पर हमला बोलते हुए जन सुराज मोर्चा के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि, आज RJD के पास एक भी सांसद नहीं है, लेकिन इस पार्टी के नेता पीएम से नीचे बात ही नहीं करते हैं। आज भारत का प्रधानमंत्री कौन होगा वो ये तय कर रहे हैं। वहीं सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, देश में बिहार सबसे गरीब और फिसड्डी है और नीतीश कुमार बात ऐसे करेंगे जैसे उन्होंने बिहार को अमेरिका बना दिया है।Read More: PCC चीफ कमलनाथ का छलका दर्द, कहा - 2018 में मैं भी कर सकता था सौदेबाजी
Comments (0)