प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सुबह 7:15 बजे यहां पहुंचेंगे, जिसके बाद 7:30 बजे से हवन पूजन शुरू होगा, जो करीब एक घंटे तक चलेगा। फिर सभी विशिष्ट गण लोकसभा चैंबर की तरफ जाएंगे, जहां लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास ऐतिहासिक राजदंड सेंगोल को स्थापित किया जाएगा। तमिलनाडु से संबंध रखने वाले और चांदी से निर्मित एवं सोने की परत वाला यह रस्मी राजदंड अगस्त 1947 में सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर जवाहरलाल नेहरू को दिया गया था, जिसे बाद में इलाहाबाद संग्रहालय की नेहरू दीर्घा में रखा गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सुबह 7:15 बजे यहां पहुंचेंगे, जिसके बाद 7:30 बजे से हवन पूजन शुरू होगा, जो करीब एक घंटे तक चलेगा।
Comments (0)