बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को पार्टी के लोकसभा प्रवास योजना की समीक्षा की। मिली जीनकारी के अनुसार, जेपी नड्डा ने इस बैठक में कहा कि, 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने 350 से ज्यादा सीट जीतने का टारगेट रखा है और इसके लिए अभी से तैयारी करनी है। वहीं आगे उन्होंने कहा कि, लोकसभा प्रवास योजना के तहत बीजेपी ने उन 160 संसदीय सीटों का चयन किया है, जिन सीटों पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार हुई थी या जीत का अंतर कम था।
जेपी नड्डा ने कहा कि, 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने 350 से ज्यादा सीट जीतने का टारगेट रखा है।