सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि, कांग्रेस शासन के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से “समझौता” किया गया था। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि, तब बिचौलियों की देश की रक्षा आवश्यकताओं से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच थी।
ठाकुर को राहुल पर निशाना
वहीं भारत में प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, देश को अवांछनीय रेटिंग एजेंसियों या पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जैसे अविवेकपूर्ण लोगों से किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।
मंत्री अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा आरोप
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि, कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने एक तथाकथित पत्रकार का बचाव करने के लिए अपने प्रायोजित प्रेस साक्षात्कार के दौरान भारत और इसकी प्रेस स्वतंत्रता की झूठी निंदा की। उस तथाकथित पत्रकार को हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को भारत की खुफिया जानकारी बेचने के लिए गिरफ्तार किया था।
राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं
आपको बता दें कि, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने विश्वविद्यालयों में छात्रों के साथ बातचीत की, भारतीय प्रवासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया है और एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने तमाम मुद्दों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखी निशाना साधा हैं।
Read More: प्रकाश जावड़ेकर का बयान, बोले - PM मोदी के नेतृत्व में 2024 के चुनाव में BJP को मिलेंगी 350 से ज्यादा सीटे
Comments (0)