केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर एक संसाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस के कद्दावर नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि, आर्थिक कु्प्रबंधन के कारण स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र की उपेक्षा की गई है। चव्हाण ने दावा करते हुए कहा कि, मोदी सरकार के नौ साल के शासन में महंगाई, बेरोजगारी, कृषि संकट हावी रहा। उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र का कर्ज 2014 में 65 लाख करोड़ रुपये था, जो बढ़कर अब 135 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
पृथ्वीराज चव्हाण का केंद्र सरकार पर प्रहार
कांग्रेस के कद्दावर नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि, बावजूद इसके, आम आदमी से डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस पर भारी कर वसूला जा रहा है। सरकार ने इन करों के माध्यम से 29 लाख करोड़ रुपये एकत्र किए, लेकिन अब भी धन की कमी है और सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को बेच रही है। आगे अपने संबोधन में उन्होंने आरोप लगाया कि, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और अरबपति गौतम अडाणी की कंपनियों को लेकर अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों पर केंद्र ने अब तक स्पष्टीकरण नहीं दिया है।देशभर में नफरत फैलाई जा रही है - चव्हाण
पूर्व सीएम ने कहा कि, पीएम मोदी चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र में कथित घुसपैठ पर भी मौन हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, सामाजिक समरसता पर आघात हुआ है और देशभर में नफरत फैलाई जा रही है। चव्हाण ने आगे कहा कि, महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस का गठबंधन महा विकास अघाडी (एमवीए) मजबूत है और यही कारण है कि, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में राज्य में निकाय चुनाव कराने का साहस नहीं है।Read More: सपा नेता शफीकुर्रहमान बर्क का बयान - जनसंख्या नियंत्रण कानून पैदाइश नहीं रोक सकता
Comments (0)