उत्तर प्रदेश के कौशांबी महोत्सव-2023 के शुभारंभ समारोह में बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) शामिल हुए। यहां उन्होंने ( Amit Shah) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बिना नाम लिए ही राहुल गांधी पर अमित शाह ने हमला बोलते हुए कहा कि, भारत का लोकतंत्र खतरे में नहीं है, बल्कि आपका परिवार खतरे में है।
लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि, आपका परिवार खतरे में हैं - Amit Shah
आगे बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने गांधी परिवार के किसी भी सदस्य का बिना नाम लेते हुए बोला कि, लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि, आपका परिवार खतरे में हैं। आपने इस लोकतंत्र को जातिवाद, परिवारवाद एवं तुष्टिकरण के तीन नाखूनों में घेर कर रखा था।
विपक्ष के नेताओं ने सदन को चलने नहीं दिया
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने यह भी कहा कि, कल ही संसद समाप्त हुई। स्वतंत्रता के इतिहास में यह कभी नहीं हुआ कि, देश के बजट सत्र में चर्चा करे बिना संसद समाप्त हुई हो। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि, विपक्ष के नेताओं ने सदन को चलने नहीं दिया। इसकी वजह है कि, राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किया गया। राहुल गंधी इस सज़ा को चुनौती दें। आपने संसद के समय को बली चढ़ा दिया है।
कानून का पालन करना हर एक नागरिक का धर्म होता है
वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द होने पर उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, अहमदाबाद के सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को यह सजा दी। सजा होते ही सांसदीय चली जाती है वो चाहे कोई भी हो। इस दौरान अमित शाह ने यह भी बताया कि, अबतक 17 विधायक सांसदों की सदस्यता जा चुकी है। राहुल जी की भी हुई है, अब इसमें कांग्रेस वालों ने काले कपड़े पहन कर संसद बंद करवा दिया। मैं राहुल गांधी जी को बोलना चाहता हूं कि, कानून का पालन करना हर एक नागरिक का धर्म होता है।
ये भी पढ़ें - PM Modi का तेलंगाना दौरा आज, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के साथ कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
Comments (0)