दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनपढ़ बताकर खुद को बड़ी मुश्किल में डाल लिया है। उनके खिलाफ पटना के सीजेएम कोर्ट में मानहानि केस दायर किया गया है। पटना के वकील रवि भूषण ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अरविंद केजरीवाल ने एक बयान में और ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनपढ़ करार दिया था। उसके बाद पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में धारा 332, 500 और 505 के तहत परिवाद पत्र दायर किया गया। 25 मई को इस विषय पर सुनवाई होगी। 19 मई को अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनपढ़ बताया था।
ट्वीट कर पीएम मोदी को बताया अनपढ़
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से 19 मई को ट्वीट कर लिखा था- “पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार खत्म होगा। इसीलिए हम कहते हैं, PM पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है। उसे समझ आता नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।“पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 19, 2023
इसीलिए हम कहते हैं, PM पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है। उसे समझ आता नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।
ट्वीट के आधार पर दर्ज हुआ मानहानि केस
पटना के वकील रवि भूषण ने केजरीवाल के ट्वीट के आधार पर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया है। रवि भूषण के मुताबिक नामांकन दस्तावेज में पीएम नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता की जानकारी उपलब्ध है। प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अरविंद केजरीवाल के अनपढ़ वाले बयानों ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। क्योंकि वह एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं। याचिकाकर्ता के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल लगातार देश के बड़े नेताओं पर इसी तरह के आरोप लगाते रहे हैं।राहुल गांधी पर भी चल रहा है मानहानि केस
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी पटना में केस चल रहा है। मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की गई थी। इससे पहले इसी मामले में गुजरात में एक निचली अदालत ने उन्हें दो वर्ष का दंड सुनाया था। इसके बाद उनकी संसद सदस्यता भी चली गई। मामले में अब सुनवाई उच्च न्यायालय में चल रही है। अब अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज हो गया है।Read More: इशिता किशोर कौन है, जानिए उसकी पढ़ाई और IAS बनने की कहानी
Comments (0)