मणिपुर में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले 24 घंटों में हिंसा प्रभावित मणिपुर के विभिन्न जिलों में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर उग्रवादियों द्वारा बनाए गए 12 बंकरों को नष्ट कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मणिपुर पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने तमेंगलोंग, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, कांगपोकपी, चुराचांदपुर और काकचिंग जिलों में तलाशी अभियान चलाया और पहाड़ी और घाटी दोनों में 12 बंकरों को नष्ट कर दिया।
मणिपुर पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने तमेंगलोंग, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, कांगपोकपी, चुराचांदपुर और काकचिंग जिलों में तलाशी अभियान चलाया और पहाड़ी और घाटी दोनों में 12 बंकरों को नष्ट कर दिया।
Comments (0)