राहुल गांधी इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। वहीं अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि, राहुल गांधी आप मोहब्बत की दुकान नहीं चला रहे, आप नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल खोलकर बैठे हैं। जेपी नड्डा ने आगे कहा कि, जब-जब देश के नेतृत्व का लोहा लोग मानते हैं, तब-तब राहुल गांधी को समस्या हो जाती है।
राहुल गांधी पर जेपी नड्डा का तंज
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में आगे राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि, जब-जब भारत नए कीर्तिमान स्थापित करता है, तब-तब कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को भारत का गौरव पचता नहीं है। उन्होंने कहा कि, एक तरफ तो राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न खड़ा करते हैं, हिंदू-मुस्लिम को बांटने की बात करते हैं और दूसरी ओर कहते हैं कि, हम मोहब्बत की दुकान चला रहे है।2014 से पहले और बाद के समय में जमीन-आसमान का अंतर
मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धि पर पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, 2014 से पहले के दौर और 2014 के बाद के दौर में जमीन-आसमान अंतर है। उन्होंने कहा कि, 2014 से पहले देश के लोगों का मानना था कि, कुछ भी नहीं बदलेगा और भ्रष्टाचार सब जगह होगा, हम सुधरने वाले नहीं हैं, यह देश की मानसिकता बन गई थी। हमारे देश की गिनती भ्रष्ट देशों में होती थी। कोई नेतृत्व, इरादा या नीति नहीं थी। जेपी नड्डा ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया और 2014 में भारत को एक ऐसा नेतृत्व मिला जो भारत को आगे बढ़ा रहा है।Read More: केंद्रीय मंत्री शेखावत का बड़ा बयान, बोले राजस्थान चुनाव में PM मोदी होंगे BJP का चेहरा
Comments (0)